ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
डब्ल्यूटीओ अपना व्यवहार नहीं बदला तो संगठन से बाहर हो जाएगा अमेरिका : ट्रंप
By Deshwani | Publish Date: 31/8/2018 12:23:20 PM
डब्ल्यूटीओ अपना व्यवहार नहीं बदला तो संगठन से बाहर हो जाएगा अमेरिका : ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व व्यापार संगठन(डब्ल्यूटीओ) को धमकी दी है की यदि उसने अमेरिका के साथ किए जाने वाले बुरे व्यवहार पर रोक नही लगाई तो राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका को डब्ल्यूटीओ से बाहर कर लेंगें। ट्रंप ने मीडीया से बात करते वक्त कहा की अगर इन्होने (डब्ल्यूटीओ) अपना व्यवहार हमारे लिए नही बदला, तो मैं अमेरिका को इससे बहार कर लूंगा।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि डब्ल्यूटीओ की स्थापना 1994 में की गई थी जिसकी जिम्मेदारी विश्व व्यापार के नियमों को तय करना और देशों के बीच व्यापार को लेकर चल रहे विवाद को हल करना है। ट्रंप की अमेरिका को डब्ल्यूटीओ से बाहर करने की धमकी राष्ट्रपति की व्यापार नीतियों और डब्ल्यूटीओ की खुली व्यापार प्रणाली के बीच चल रही अनबन को साफ दर्शाती है। वाशिंगटन ने डब्ल्यूटीओ के विवाद निपटारे प्रणाली में नए न्यायाधीशों के चुनाव पर भी रोक लगा दी है।

यह पहली बार नही है जब राष्ट्रपति ट्रंप डब्ल्यूटीओ पर यह आरोप लगा रहे है। राष्ट्रपति बनने से पहले भी ट्रम्प डब्ल्यूटीओ की इन नितीयों की आलोचना करते थे। 2017 में, ट्रम्प ने मीडीया को बताया: "डब्ल्यूटीओ सभी को लाभ पहुंचाने के लिए स्थापित किया गया था, लेकिन हम डब्ल्यूटीओ में लगभग सभी कानूनी हक खो चुके है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS