ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
भारत-कंबोडिया ने किए 2 समझौतों पर हस्ताक्षर
By Deshwani | Publish Date: 29/8/2018 6:42:55 PM
भारत-कंबोडिया ने किए 2 समझौतों पर हस्ताक्षर

 नोम पेन। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज अपने कंबोडियाई समकक्ष प्राक सोकोन से मुलाकात कर द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए  2 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।  2 देशों की चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में कंबोडिया पहुंची स्वराज ने यहां विदेश मंत्रालय में सोकोन के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता की।

 
इस दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की।  स्वराज आज कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन और सीनेट (देश की संसद) के अध्यक्ष से  भी मिलेंगी। वियतनाम से होते हुए स्वराज कल कम्बोडिया पहुंची थीं। दोनों देशों के बीच पहला समझौता कंबोडिया के प्री विहार स्थित भगवान शिव के मंदिर और विश्व विरासत स्थल की मुरम्मत और संरक्षण को लेकर हुआ। प्री विहार मंदिर 11वीं सदी के पहले भाग में बना हुआ है।
 
यह प्राचीन शिव मंदिर है। दूसरे सहमतिपत्र पर भारत के विदेश सेवा संस्थान (एफएसआई) और कंबोडिया के नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ डिप्लोमेसी एंड इंटरनेशनल रिलेशंस ने हस्ताक्षर किए। आसियान के 2 महत्वपूर्ण देशों के, स्वराज के इस दौरे को दक्षिणपूर्वी एशियाई क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर संतुलन बनाने की भारत की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS