अंतरराष्ट्रीय
आतंकवाद रोधी सैन्य अभ्यास में भारत-पाक सेना ने पहली बार लिया हिस्सा
By Deshwani | Publish Date: 24/8/2018 10:31:53 AMनई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की सेना ने पहली बार शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के बड़े आतंकवाद रोधी सैन्य अभ्यास में हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य आतंकवाद और चरमपंथ की बढ़ती बुराई से निपटने के लिए एससीओ के सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना है। पिछले साल जून में एससीओ का पूर्ण सदस्य बनने के बाद भारती पहली बार इस अभ्यास में हिस्सा ले रहा है।
इस इस संयुक्त सैन्य अभ्यास का मकसद आतंकवाद और कट्टरपंथ के बढ़ते खतरे से निपटना और आपसी सहयोग बढ़ाना है। बताया जा रहा है कि यह संयुक्त अभ्यास रूस के चेबरकुल में 22 अगस्त से शुरू हो चुका है और 29 अगस्त तक चलेगा।
एससीओ की पहल के तौर पर हर दूसरे साल एससीओ किया जा रहा है। चीनी मीडिया के अनुसार अभ्यास में चीन, रुस, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, किर्गिजस्तान, भारत और पाकिस्तान के कम से कम 3000 सैनिक हिस्सा लेंगे।
चीन की सरकारी मीडिया ग्लोबल टाईम्स के अनुसार उजबेकिस्तान के 10 प्रतिनिधि पर्यवेक्षक की भूमिका में होंगे। नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार 200 सदस्यीय भारतीय दल में इंफैंट्री के सैनिक और वायुसेना के कर्मी सहित अन्य सैन्य कर्मी शामिल हैं।