ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
30 साल बाद पाक की जेल से सुरजीत रिहा, वाघा सीमा पर परिवार से हुई मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2018 11:45:51 AM
30 साल बाद पाक की जेल से सुरजीत रिहा, वाघा सीमा पर परिवार से हुई मुलाकात

नई दिल्‍ली। आजादी किसे अच्छी नहीं लगती ‘चाहे पिंजड़े बंद पक्षी हो या रस्सी से बंधा पशु’आजादी सभी को अच्छी लगती है। वतन की मिट्टी की खुशबू पाने के लिए सभी इंतजार करते रहते हैं। इसी कड़ी में आज पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में तीन दशकों  से बंद भारतीय कैदी सुरजीत सिंह की रिहाई हो गई है। वह वतन वापसी के लिए पाकिस्तान में वाघा सीमा पर पहुंच गए हैं। यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद सुरजीत भारत लौटेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें दो-तीन घंटे का समय लग सकता है।

उन्हें पुलिस की एक गाड़ी में पाकिस्तान की सीमा में आने वाले वाघा इलाके में ले आया गया है। सुरजीत के बेटे कुलविंदर सिंह सहित उनका पूरा परिवार दोनों देशों की संयुक्त सीमा चौकी के अटारी क्षेत्र में उनका इंतजार कर रहा है। पारिवारिक सदस्यों, रिश्तेदारों व ग्रामीणों के साथ आज तड़के यहां पहुंचे कुलविंदर सिंह ने कहा कि हम खुश हैं कि अंतत: उन्हें रिहा कर दिया गया। हम जश्न मनाएंगे। अटारी अमृतसर से 30 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां भारतीय पक्ष की सीमा चौकी है।

पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा बुधवार को कराची जेल से रिहा किए गए 311 भारतीय मछुआरों को भी स्वदेश लौटने की इजाजत देने की सम्भावना है। इनमें से ज्यादातर मछुआरे गुजरात से हैं। ये मछुआरे कुछ महीनों से लेकर तीन साल तक की अवधि से पाकिस्तान की हिरासत में हैं। इन्हें गुजरात के जल में पाकिस्तान की क्षेत्रीय जल सीमा के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

69 वर्षीय सुरजीत ने गिरफ्तारी के बाद से 30 साल से ज्यादा समय पाकिस्तानी जेल में बिताया है। उन्हें जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2005 में उनकी उम्रकैद की सजा पूरी हो गई थी।

फिरोजपुर जिले में स्थित सुरजीत के फिड्डे गांव में उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। सुरजीत की बहु ने कहा कि हम सभी उनका स्वागत करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम चाहते हैं कि वह यहां बहुत सहज महसूस करें।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS