ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
रेयान एयरलाइंस कर्मियों ने की हड़ताल, 400 फ्लाईट्स हुई रद्द
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2018 11:03:18 AM
रेयान एयरलाइंस कर्मियों ने की हड़ताल, 400 फ्लाईट्स हुई रद्द

बर्लिन। रेयान एयरलाइंस के सभी पायलट हड़ताल पर जाने से हवाई यातायात व्यवस्था चरमरा गई है। इसे एयरलाइन कर्मियों की अब तक की सबसे बड़ी हड़ताल माना जा रहा है जिससे 400 फ्लाइटें रद्द होने से  हजारों यात्री परेशान हैं। एयर लाइन ने कहा कि जर्मनी जाने वाली और जर्मनी से आने वाली करीब 250 फ्लाइट कैंसल की गई हैं। इसके अलावा बेल्जियम की 104 फ्लाइट रद्द हैं। स्वीडन की 22 और आयरलैंड और ब्रिटेन के बीच चलने वाली 20 फ्लाइट कैंसल की गई हैं। रेयान एयरलाइन ने इस संबंध में कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया है।

 
सूत्रों के अनुसार करीब 100 ब्रिटिश फ्लाइट कैंसल हुई हैं, जिससे करीब 18 हजार पैसेंजर्स प्रभावित हुए हैं। बर्लिन, स्कोनफेल्ड, गोटबर्ग और स्टॉकहोम पर सबसे ज्यादा सर्विस प्रभावित हुई है। आयरलैंड के पायलट पिछले 51 दिनों से ट्रांसफर और वरिष्ठता के मुद्दे पर हड़ताल कर रहे हैं। दोनों पक्ष इस मुद्दे पर बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन इसके लिए पहले हड़ताल खत्म करने की शर्त रखी है। जर्मनी में फ्लाइट क्रू बेहतर पगार के लिए हड़ताल पर हैं। उनकी यूनियन का कहना है कि रेयान एयर अकेली इस हड़ताल के लिए जिम्मेदार है। 
 
स्वीडन, नीदरलैंड और बेल्जियम स्थानीय कानून के मुताबिक अपनी नौकरी चाहती हैं, न कि आयरलैंड के कानून के हिसाब से। इस पूरे मामले पर रेयान एयर ट्वीट कर कहा, 'अनुचित हड़ताल के बावजूद 2000 रेयान एयर फ्लाइट ऑपरेशनल हैं, यूरोप के करीब 4 लाख से ज्यादा यात्री इन सेवाओं का फायदा उडा रहे हैं। हड़ताल कर रही यूनियनों से कहा है कि वे बातचीत करें, न कि इस अनुचित हड़ताल को आगे बढ़ाएं।' 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS