अंतरराष्ट्रीय
अफगानिस्तान में हमला, एक की मौत, कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 10/8/2018 12:36:19 PMनई दिल्ली। अफगानिस्तान में तालिबान के आतंकवादियों ने हमला कर दिया जिसमें एक अफगान सैनिक की मौत हो गई है। प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता आरिफ नूरी ने बताया कि देश के दक्षिण पश्चिम शहर गजनी में जारी इस लड़ाई में एक अफगान सैनिक की मौत हो गई जबकि सात अन्य घायल हो गए हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नगरिक घरों और सैन्य चेकपोस्टों पर मोर्टार से हमले हुए हैं। दर्जनों तालिबान लड़ाकों के शव सड़कों पर पड़े हैं। प्रांतीय पुलिस प्रमुख फरीद अहमद मशाल ने बताया कि तालिबान ने कल शहर के आस पास विभिन्न स्थानों पर हमला कर दिया था। स्थानीय निवासी यसन ने बताया कि तालिबान लड़कों ने मस्जिद में लगे लाउडस्पीकर से घोषणा की कि लोग अपने अपने घरों को छोड़कर बाहर आ जायें। यसन ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है, जबरदस्त विस्फोटों और बंदूक चलने की आवाज सुनी जा सकती है।