अंतरराष्ट्रीय
स्विट्जरलैंड में विमान दुर्घटनाग्रस्त, 20 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2018 11:48:16 AMनई दिल्ली। स्विट्जरलैंड में एक पुराना विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस की प्रवक्ता एंतीना सेंती ने बताया कि विमान में 20 लोग सवार थे, जिनमें से किसी को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बताया कि मृतकों में 11 पुरुष और नौ महिलाएं हैं। मृतकों में ऑस्ट्रिया का एक दंपति और उनका बेटा भी शामिल है। जंकर जेयू52 एचबी-एचओटी विमान का निर्माण 1939 में जर्मनी में हुआ था। यह देश के पूर्वी हिस्से में पिज सेगनास पर्वत पर हादसे का शिकार हुआ। यह 3000 मीटर ऊंचा पहाड़ ह।
जानकारी के अनुसार विमान ने तिचीनो से उड़ान भरी थी और इसे शनिवार दोपहर को ज्यूरिख के निकट ड्यूबेन्डॉर्फ़ हवाई क्षेत्र में उतरना था। बताया जा रहा है कि विमान पूरा घूम गया था और एक पत्थर की तरह जमीन पर आ गिरा।
मलबा बहुत छोटे इलाके में फैल गया। इससे संकेत मिलता है कि विस्फोट की वजह से दुर्घटना होने की संभावना नहीं है। पुलिस ने पहले बताया था कि कि पांच हेलीकॉप्टर खोज और बचाव अभियान में लगाये गये हैं और घटनास्थल के हवाई क्षेत्र को कल भी बंद रखा गया है।