अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में भूकंप, 82 की मौत, सैकड़ों घायल
By Deshwani | Publish Date: 6/8/2018 11:21:47 AMनई दिल्ली। इंडोनेशिया के लॉमबोक द्वीप पर कल आए शक्तिशाली भूंकप में अब तक कम से कम 82 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप में सैकड़ों लोग ज़ख़्मी भी हुए हैं। रिक्टर पैमाने पर सात तीव्रता वाले इस भूकंप से हज़ारों इमारतों को नुक़सान पहुंचा है। कई जगहों पर बिजली भी गुल रही। इस ताज़ा भूकंप का केंद्र लॉमबोक के उत्तरी तट के पास सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप आने के बाद सूनामी की चेतावनी जारी कई गई थी मगर कुछ घंटों बाद यह वापस ले ली गई। लोकप्रिय पर्यटन स्थल लॉमबोक में एक हफ़्ता पहले भी एक भूकंप आया था जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई थी।
यह भूकंप रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7.0 आंकी गई। भूकंप के बाद पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई। भूकंप की तीव्रता को देखते हुए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई, लेकिन बाद में इसे वापस ले लिया गया। भूकंप में कई इमारतें जमींदोज हो चुकी हैं और 82 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।