ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
सिक्किम में घुसे चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने मानव चेन बनाकर रोका
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2018 3:56:11 PM
सिक्किम में घुसे चीनी सैनिक, भारतीय सेना ने मानव चेन बनाकर रोका

 बीजिंग। भारत-चीन के बीच  डोकलाम को लेकर टकराव टले एक साल हो गया है लेकिन चीन अपनी घटिया पैंतरेबाजी से बाज नहीं आ रहा है । डोकलाम विवाद के करीब एक साल बाद चीनी सैनिक भारतीय सीमा क्षेत्र, सिक्किम में करीब 2 किलोमीटर अंदर तक घुस आए जिन्हें भारतीय सेना ने मानव चेन बनाकर  रोका है। 

 
सुरक्षा सूत्रों के  के अनुसार  सभी चीनी सैनिकों को बाद में उनके सेंटर भेज दिया गया है। आरोप है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के जवानों ने सिक्किम के पश्चिमी जिले नाकू में कथित तौर पर चढ़ाई करने की कोशिश की। इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 50 चीनी सैनिक भारतीय सीमा क्षेत्र का उल्लंघन कर नाकू में घुस आए। चार घंटे तक वो वहीं खड़े और अपने क्षेत्र में जाने से इंकार कर दिया। इसके बाद भारतीय सैनिकों ने एक बैनर के जरिए उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश की ताकि वो अपने क्षेत्र में वापस लौट जाएं। दोनों तरफ से किसी तरह की गोलीबारी नहीं की गई।  जानकारी के मुताबिक चीनी और भारतीय सैनिकों का आमना-सामना दोनों पक्षों को भड़काने का काम कर सकता था, लेकिन भारत ने अपने विरोधियों को वापस लौटने पर मजबूर कर दिया।
 
एक अधिकारी ने  बताया कि चार घंटे की जद्दोजहद के बाद भी चीनी सैनिक वापस अपने सीमा क्षेत्र में नहीं लौटे तो करीब 100 भारतीय जवानों ने मानव चेन बनाकर उन्हें रोका, उनकी किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी गई। इस दौरान दोनों पक्षों की बीच तीखी नोक-झोंक हुई। बैनर ड्रिल के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया गया। इसके बाद पीएलए सैनिक वापस अपने क्षेत्र में लौट गए। बता दें कि दोनों देशों की 3,488 किलोमीटर लंबी  सीमा में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच इस तरह झड़प पहली बार नहीं हुई है। दोनों देशों के बीच अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के सीमा क्षेत्र को लेकर विवाद होता रहा है।
 
इससे पहले डोकलामा में दोनों देशों की सेना 10 सप्ताह तक आमने सामने थीं। हालांकि अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि दोनों देशों के सेनाओं के बीच यह विवाद कब हुआ। मगर मीडिया के जरिए दोनों देशों के बीच सीमा विवाद की खबरों के बीच अमेरिका ने भी अपने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका के एक अधिकारी ने बताया कि चीन ने चुपचाप डोक्लम क्षेत्र में अपनी गतिविधियों को फिर से शुरू कर दिया है और ना ही भूटान और ना ही भारत ने इसे खत्म करने की मांग की है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS