अंतरराष्ट्रीय
बोको हराम के 16 चरमपंथियों को नाइजीरिया की सेना किया ढेर
By Deshwani | Publish Date: 30/7/2018 11:25:53 AMमैदुगुरी। बोको हराम का कहर नाइजीरिया में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रूक-रूककर हमले को अंजाम देते रहते हैं। इन सबको देखते नाइजीरियाई सेना कमर कस ली है इसी कड़ी में नाइजीरिया की सेना ने बोको हराम के कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना की जनसंपर्क इकाई में उपनिदेशक कर्नल ओन्येमा नवाचुकवु ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को विद्रोहियों ने मोनगुना गांव के मैरारी इलाके में हमला कर दिया था।
उन्होंने बताया कि इस हमले के जवाब में सेना और वायु सेना ने कम से कम 16 चरमपंथियों को ढेर कर दिया। उन्होंने बताया कि लड़ाई में एक सैनिक और चार असैन्य व्यक्ति जख्मी हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।