ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
2+2 वार्ता से पहले साथ मिलकर काम कर रहे हैं अमरीका और भारत
By Deshwani | Publish Date: 27/7/2018 11:48:05 AM
2+2 वार्ता से पहले साथ मिलकर काम कर रहे हैं अमरीका और भारत

 वाशिंगटन। भारत और अमेरिका 2+2 वार्ता से पहले महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंधों के आयाम तैयार करने के लिए कूटनीतिक और सामरिक दोनों तरीकों से साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए प्रधान उप सहायक मंत्री एलिस वेल्स ने संसदीय समिति को बताया कि सितंबर में नयी दिल्ली में होने वाली 2+2 वार्ता को लेकर अमेरिका बहुत उत्सुक है।

 
वेल्स ने आशा जतायी कि वार्ता के कारण दोनों देशों के परस्पर संबंधों में ठोस प्रगति होगी। भारतीय-अमेरिकी सांसद अमी बेरा के सवाल का जवाब देते हुए वेल्स ने कहा, भारत के संबंध में, हम छह सितंबर को होने वाली 2+2 वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। हमें विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस द्वारा वहां इस महत्वपूर्ण रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाये जाने का इंतजार है।
 
उन्होंने कहा कि मंत्री पोम्पिओ के अनुसार इस सबसे महत्वपूर्ण संबंध के आयाम तय करने के लिए हम कूटनीतिक और सामरिक दोनों मोर्चों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं।सितंबर में नयी दिल्ली में भारत और अमेरिका के विदेश तथा रक्षा मंत्रियों के बीच पहली 2+2 वार्ता होनी है।गौरतलब है कि कई बार तारीख टलने के बाद अंतत: इस वार्ता का दिन निश्चित हुआ है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS