ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
युगांडा की यात्रा के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए मोदी
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2018 6:15:00 PM
युगांडा की यात्रा के बाद दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए मोदी

 कम्पाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युगांडा की अपनी दो दिवसीय यात्रा आज पूरी की जिस दौरान उन्होंने युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत की और द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की। मोदी मंगलवार शाम युगांडा की राजधानी कम्पाला पहुंचे थे। यह 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली द्विपक्षीय यात्रा थी।

 
प्रधानमंत्री मोदी ने देश की संसद को भी संबोधित किया और घोषणा की कि भारत आतंकवाद और अतिवाद से मुकाबले के लिए अफ्रीका के साथ अपना सहयोग एवं परस्पर क्षमताओं को मजबूत करेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने एक ट्वीट में कहा,‘दोनों देशों के बीच गर्मजोशी एवं जुड़ाव को प्रतिङ्क्षबबित करने वाले एक विशेष भाव के तहत युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी प्रधानमंत्री मोदी को विदा करने के लिए हवाई अड्डे आए। मोदी ने अपनी ऐतिहासिक यात्रा आज पूरी की और वह तीन देशों की अपनी यात्रा के आखिरी स्थल दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हुए।
 
मोदी ने एक ट्वीट में कहा , ‘युगांडा की मेरी यात्रा बहुत उपयोगी रही है। मैं इस यात्रा के दौरान गर्मजोशी के लिए राष्ट्रपति कागुटा मुसेवेनी और युगांडा के लोगों के प्रति आभार जताता हूं। इस यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने में मदद मिलेगी, विशेष तौर पर आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।’ भारत ने युगांडा को ऊर्जा आधारभूत ढांचा , कृषि और डेयरी क्षेत्रों के लिए मंगलवार को करीब 20 करोड़ डालर की दो ऋण सुविधा देने की घोषणा की। मोदी ने यह भी घोषणा की कि भारत युगांडा के पवित्र स्थल जिंजा में एक गांधी धरोहर केंद्र का निर्माण करेगा जहां अब महात्मा गांधी की प्रतिमा है।
 
प्रधानमंत्री मोदी अब ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होंगे। इस वर्ष ब्रिक्स सम्मेलन का विषय ‘ब्रिक्स इन अफ्रीका’है। मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में ब्रिक्स के 10 वें संस्करण में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उम्मीद है कि समूह के नेता ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा करेंगे जिसमें अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा , वैश्विक शासन और व्यापार आदि मुद्दों होंगें। ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है जिसमें ब्राजील , रूस , भारत , चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। शुरुआत में पहले चार को ‘ब्रिक’ नाम दिया गया था , बाद में 2010 में इसमें दक्षिण अफ्रीका को शामिल किया गया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS