अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान चुनाव: हाफिज ने डाला वोट, पंजाब में भिड़े इमरान-नवाज समर्थक
By Deshwani | Publish Date: 25/7/2018 11:41:26 AMनई दिल्ली। पाकिस्तान में आज आम चुनाव हो रहा है, जिसके लिए सुबह से वोटिंग चल रही है। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद ने भी अपना वोट डाले। आम चुनाव में 272 सीटों के लिए लगभग 100 राजनीतिक दल चुनाव मैदान में हैं। कुल 3549 उम्मीदवार 272 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, अन्य 60 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं, जबकि 10 फीसदी सीटें हिंदुओं सहित अन्य धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए आरक्षित हैं।
इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ और नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएल(एन) कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता पंजाब के राजनपुर में भिड़े हैं। कराची में पुलिस ने पोलिंग बूथ के अंदर जा रहे अज्ञात व्यक्ति को हिरासत में लिया। लाहौर में पाकिस्तान मुस्लिम लीन (एन) के चीफ और नवाज शरीफ के भाई शहबाज शरीफ वोटिंग करने पहुंचे हैं।