अंतरराष्ट्रीय
जलालाबाद में आत्मघाती हमला, 19 की मौत,कई घायल
By Deshwani | Publish Date: 2/7/2018 12:15:40 PMजलालाबाद। अफगानिस्तान के पूर्वी हिस्से में स्थित एक शहर में आत्मघाती विस्फोट में कम-से-कम 19 लोगों की मौत हो गई, जहां राष्ट्रपति अशरफ गनी दौरे पर हैं। विस्फोट जलालाबाद में गवर्नर हाउस के निकट मुखबिरत चौक पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक मृतकों में 10 अफगानी सिख समुदाय के हैं।
यह घटना एक बाजार में हुआ, जहां अफगानी हिंदू स्टॉल लगाते हैं। बताया जा रहा है कि जब विस्फोट हुआ, तक सिखों का समूह राष्ट्रपति अशरु गनी से मिलने जा रहा था। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि शवों और कई घायलों को जलालाबाद के अस्पताल में लाया गया। जलालाबाद, नंगरहार प्रांत की राजधानी है।
प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अतुल्लाह खोगयानी ने बताया कि आत्मघाती हमले में 12 लोगों की जान चली गई और 20 लोग घायल हो गये। मृतकों की संख्या में इजाफे की अभी पुष्टि नहीं हो पायी है। अफगानिस्तान के अधिकारी अक्सर हमलों के तुरंत बाद विवादित जानकारी देते हैं।
गनी इस अशांत प्रांत की अपनी दो दिवसीय यात्रा के तहत कल सुबह एक अस्पताल का उद्घाटन करने जलालाबाद पहुंचे थे। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब एक दिन पहले गनी ने सरकार द्वारा लगाए गए संघर्षविराम की समाप्ति के बाद अफगान सुरक्षा बलों को तालिबान के खिलाफ आक्रामक अभियान चलाने का निर्देश दिया था।