ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
यमन में सऊदी गठबंधन की बड़ी सैन्य कार्रवाई, हुदैदा एयरपोर्ट से खदेड़े विद्रोही
By Deshwani | Publish Date: 17/6/2018 11:08:33 AM
यमन में सऊदी गठबंधन की बड़ी सैन्य कार्रवाई, हुदैदा एयरपोर्ट से खदेड़े विद्रोही

सना। सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने यमन के तटीय शहर हुदैदा में एयरपोर्ट से हाउती विद्रोहियों को खदेड़कर उसे अपने कब्जे में ले लिया है। गठबंधन बलों ने इस शहर को विद्रोहियों से मुक्त कराने के लिए बीते बुधवार से व्यापक सैन्य अभियान छेड़ रखा है।
 
यमन में बीते तीन वर्षों में यह सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई बताई जा रही है। यमन की निर्वासित सरकार की सेना ने शनिवार को बताया कि हुदैदा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और आसपास के इलाकों से बारूदी सुरंगों को हटाने का काम चल रहा है। लाल सागर के तट पर बसा हुदैदा यमन की राजधानी सना से करीब 150 किमी दूर स्थित है।
 
सना समेत देश के ज्यादातर हिस्से पर ईरान समर्थित हाउती विद्रोहियों का कब्जा है। इनके खिलाफ सऊदी गठबंधन साल 2015 से सैन्य अभियान चला रहा है। यमन के गृहयुद्ध में अब तक दस हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। छह लाख की आबादी वाले इस पोर्ट शहर से देश की 70 फीसद खाद्य आपूर्ति होती है। यहां का बंदरगाह सहायता सामग्री और ईंधन आपूर्ति का भी प्रमुख जरिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS