अंतरराष्ट्रीय
उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों को निरस्त करेगा : ट्रंप
By Deshwani | Publish Date: 16/6/2018 12:37:57 PMनई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और नॉर्थ कोरिया के के तानाशाह किम जोंग उन के बीच 12 जून को हुई मुलाकात के बाद दुनिया में शांति का एक संदेश गया। उत्तर कोरिया ने वादा किया है कि वह अपने परमाणु हथियारों को निरस्त करेगा। लेकिन लगता है कि अभी भी ट्रंप को किम पर पूरा भरोसा नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह उत्तर कोरिया के खिलाफ मौजूदा प्रतिबंध यह आश्वस्त होने के बाद ही उठाएंगे कि उसके पास अब परमाणु हथियार नहीं है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने उत्तर कोरियाई परमाणु समस्या को काफी हद तक हल कर लिया है और दक्षिण कोरिया के साथ युद्ध को टाल कर काफी पैसा बचाया है। ट्रंप ने व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ शिखर सम्मेलन के बाद दक्षिण कोरिया के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास को एकतरफा रोकने के अपने फैसले का बचाव किया।