अंतरराष्ट्रीय
आज वतन लौट सकते हैं परवेज मुशर्रफ
By Deshwani | Publish Date: 14/6/2018 12:52:23 PMकरांची। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को एक मामले में आज दोपहर तक अदालत में पेश होने को कहा है। पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ को स्वदेश लौटने के लिए आज दोपहर दो बजे तक का समय दिया था। इसलिए कयास लगाया जा रहा है आज परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान लौट सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस मिआन सादिक निसार ने दो दिन पहले कहा था कि अगर वह कोर्ट के आदेश का पालन नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
मुशर्रफ के वतन लौटने की सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति आज किसी भी समय सीधे या फिर कनेक्टिंग फ्लाइट से पाकिस्तान पहुंच सकते हैं। कोर्ट का यह आदेश इस लिहाज से भी अहम माना जा रहा है क्योंकि अगले ही महीने पाकिस्तान में चुनाव होने जा रहे हैं।