ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया में कारावास पर हमला
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2018 11:39:56 AM
नाइजीरिया में कारावास पर हमला

नई दिल्ली। नाइजीरिया के जेल में लगातार हो रहे हमले थमने का नाम नहीं ले रहा है। कभी जेल के अंदर आग लगाने की घटना तो कभी भारी मात्रा में कैदी फरार होने का घटना घटते ही रहते है। इसी कड़ी में कल नाइजीरिया के एक जेल में घटित घटना सामने आया है। नाइजीरिया के एक कारावास से कम से कम 180 कैदी भाग निकलने में कामयाब हो गए।  नाइजीरिया के गृहमंत्री जनरल अब्दुल रहमान दाबाजौ ने सोमवार को बताया कि मध्य नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मिन्ना में स्थित मध्यम सुरक्षा वाले कारावास पर हथियारबंद बदमाशों ने रविवार को रात लगभग आठ बजे हमला किया। 

इस दौरान कारावास से कम से कम 180 कैदी भाग निकलने में कामयाब हो गए। उन्होंने बताया कि 30 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया, लेकिन 180 कैदी भाग गए।  नाइजीरिया के जेल सेवा के प्रवक्ता रबिउ शुआइब ने बताया कि भागे हुए कैदियों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कारावास से 219 कैदी भागे थे जिसमें से 30 कैदियों को दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका मतलब है कि 189 अभी भी कैदी फरार हैं।   

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS