अंतरराष्ट्रीय
काबुल में शांति सभा में आत्मघाती हमला, 12 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2018 4:55:43 PMकाबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आज करीब साढ़े ग्यारह बजे एक आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हुई है। हमला उस वक्त हुआ जब दो हजार से ज्यादा मौलवी और धर्म गुरू आतंकवाद के खिलाफ और शांति स्थापित करने के लिए हो रही एक बैठक में शिरकत करने पहुंचे थे।
एक शीर्ष धार्मिक संस्था ने एक फतवा जारी करते हुए इस्लामिक कानून के तहत आत्मघाती हमलों को हराम करार दिया है। इस बैठक में अफगान उलेमा काउंसिल के सदस्यों की एक सभा में फतवा जारी किया। काउंसिल में मौलवी, विद्वान और धर्म और कानून से जुड़े लोग शामिल हैं। काउंसिल ने अफगान सरकार की सेना और तालिबान, अन्य आंतकवादियों से लड़ाई रोकने और संघर्ष विराम पर सहमति बनाने की अपील की। उसने दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता का भी आह्वान किया।
स्थानीय मीडिया ने बताया कि उलेमा काउंसिल की बैठक में करीब 3000 मौलवी एकत्र हुए थे। यह अफगानिस्तान के शीर्ष मौलवियों की संस्था है। इससे पहले, उन्होंने देश में चल रहे संघर्ष के खिलाफ फतवा जारी किया था और इस तरह के हमलों को इस्लाम विरोधी करार देते हुए पाप बताया था।