ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों में हिंसक झड़प, 13 की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2018 1:02:39 PM
नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों में हिंसक झड़प, 13  की मौत

नई दिल्ली। ईसाई किसानों और घुमंतू चरवाहों के बीच झड़पों में फंसे नाइजीरिया के बेनुए प्रांत में दो अलग - अलग हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में बंदूकधारी सीडोघ गांव में घुसे और उन्होंने महिलाओं तथा बच्चों समेत सात लोगों की हत्या कर दी। उन्होंने एक महिला को भी बंधक बना लिया। ऐसा माना जा रहा है कि बंदूकधारी चारवाहे थे।


सशस्त्र चरवाहे आधी रात को गांव में उस समय घुसे जब लोग सो रहे थे। उन्होंने कहा, मुझे मालूम चला है कि उन्होंने चारों तरफ से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सात लोग मारे गए, छह अन्य घायल हो गए जबकि चरवाहे कई मकानों और खेतों को आग लगाने के बाद एक महिला को अगवा करके ले गए। दूसरी घटना में ओटुक्पो शहर में सोमवार (4 जून) को सामुदायिक हिंसा में छह लोगों की मौत हो गई।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS