ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
सीरिया: अमेरिकी गठबंधन के हमले में मारे गए 12 नागरिक
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2018 2:45:54 PM
सीरिया: अमेरिकी गठबंधन के हमले में मारे गए 12 नागरिक

बेरुत। पूर्वोत्तर सीरिया में अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की ओर से आइएस के ठिकानों पर किए गए हवाई हमले में 12 नागरिक मारे गए। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। मानवाधिकार संगठन सीरियाई ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने शनिवार को कहा कि हसाकाह प्रांत के हिदाज गांव पर शुक्रवार रात हवाई हमले किए गए।

 
इस क्षेत्र पर आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) का कब्जा है। मारे गए नागरिकों में दो महिलाएं और उनके बच्चे शामिल हैं। बीते 24 घंटे में गठबंधन के हमले में अब तक कुल 20 लोगों की मौत हो चुकी है।
 
अमेरिकी गठबंधन ने दीर इजोर प्रांत में भी हवाई हमला किया था। यहां पर आठ नागरिक मारे गए थे। बता दें कि सीरिया से आइएस का लगभग पूरा सफाया हो गया है।
 
वह देश के महज तीन फीसद इलाकों में ही बचा हुआ है। यहां से भी इसका सफाया करने के लिए व्यापक सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। साल 2014 में आइएस ने जब खलीफा शासन का एलान किया था तब सीरिया का बड़ा हिस्सा उसके नियंत्रण में था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS