ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
यमन: बंदरगाह पर कब्जा के लिए हुए संघर्ष में 100 से ज्यादा लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 3/6/2018 11:44:20 AM
यमन: बंदरगाह पर कब्जा के लिए हुए संघर्ष में 100 से ज्यादा लोगों की मौत

खोखा। यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह के लिए हो रहे संघर्ष में एक सप्ताह से भी कम समय में 100 से ज्यादा सैनिक और उग्रवादियों की मौत हो गई है। चिकित्सा और सैन्य स्रोत ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

 
यमन के सुरक्षा बल होदिदा के लाल सागर बंदरगाह को बंद करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस देश में 2.2 करोड़ लोगों को खाद्य पदार्थ की सख्त जरूरत है। दक्षिणी अडेन प्रशासन के चिकित्सक ने बताया कि उन्हें 20 सैनिक समेत 52 लोगों के शव शुक्रवार से शनिवार के बीच में मिले हैं, जिससे बुधवार से अब तक संघर्ष में मरनेवालों की संख्या कम से कम 110 हो गई है। 
 
सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात ने पिछले सप्ताह होदिदा सिटी पर कब्जा करने के लिए अभियान की घोषणा की थी। वह यहां विद्रोहियों के कब्जे वाले बंदरगाह पर कब्जा करना चाहते हैं।  
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS