ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
सिंगापुर में बोले मोदी: चीन के साथ रिश्तों को सुधारेगा भारत
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2018 6:37:50 PM
सिंगापुर में बोले मोदी: चीन के साथ रिश्तों को सुधारेगा भारत

 नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों सिंगापुर दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने सिंगापुर के शांगरी- ला संवाद में कहा कि भारत- प्रशांत क्षेत्र के घटनाक्रमों से दुनिया की नियति पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इंडो-पसिफिक क्षेत्र के देश केवल एक देश पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। भारत का रूस के साथ स्ट्रैटिजिक सहयोग, अमेरिका के साथ भी हमारे रिश्ते काफी अच्छे हैं। 

 
पीएम ने कहा कि चीन और भारत दुनिया के 2 सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश हैं, हम आपस में मुद्दों को सुलझा रहे हैं। बॉर्डर पर शांति के लिए दोनों देश काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इकॉनमी में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आसियान एक विविधता भरा संगठन हैं जिसमें अलग-अलग भाषा, कल्चर आदि के सदस्य हैं। इंडो-पसिफिक क्षेत्र में रहने वाले लोगों के भाग्य आपस में जुड़े हुए हैं। मोदी ने कहा कि सभी देशों को बराबर का हक मिलना चाहिए, सभी देशों की संप्रुभता और सीमाओं का सम्मान करना जरूरी है। 
 
बता दें कि पीएम ने विश्वविद्यालय के दौरे के दौरान एनटीयू और भारत के प्रमुख विश्वविद्यालयों एवं संस्थाओं के बीच अकादमिक और उद्योग साझेदारी मजबूत करने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए। मोदी के साथ सिंगापुर के शिक्षा मंत्री ओंग ये कुंग भी थे। वह एनटीयू में एक प्रदर्शनी में भी गए और एक सोशल रोबोट से बात की। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान एनटीयू परिसर में नीम का पौधा भी लगाया। 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS