अंतरराष्ट्रीय
सरकार ने हाफिज सईद के जमात उद दावा और फलाह- ए- इंसानियत फाउंडेशन को चलाने के लिए मांगा अनुदान
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2018 12:40:58 PMकरांची। हाफिज सईद के प्रतिबंधित जमात उद दावा और फलाह- ए- इंसानियत फाउंडेशन की कम से कम 200 संपत्तियों को चलाने के लिए पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की सरकार ने संघीय वित्त मंत्रालय से एक अरब रूपए का अनुदान मांगा है। यह दोनों संगठन मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टर माइंड हाफिज सईद के हैं और इन्हें हाल ही में जब्त किया गया था। प्रांत के अधिकारी ने आज बताया कि संघीय सरकार ने फरवरी में सईद के प्रतिबंधित संगठनों जमात-उद-दावा और उसके धर्मार्थ संगठन फलाह -ए-इंसानियत फाउंडेशन की संपत्तियों को जब्त करना शुरू किया था।
पंजाब सरकार ने संघीय वित्त मंत्रालय को पत्र लिख कर कहा है कि उसने जेयूडी और एफआईएफ की कम से कम 200 संपत्तियों को अपने कब्जे में लिया है जिसमें कार्यालय ,स्कूल , डिस्पेंसरीज और एंबुलेंस सेवा शामिल हैं। उसने कहा कि वह इन्हें चलाने में सक्षम नहीं है और इसे चलाने के लिए कम से कम एक अरब रूपए शीघ्र जारी करने की मांग की।