ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
इंडोनिशया में रहने वाले हर भारतीयों में बसा है भारत : प्रधानमंत्री मोदी
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2018 3:39:36 PM
इंडोनिशया में रहने वाले हर भारतीयों में बसा है भारत : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। तीन देशों की विदेश यात्रा के पहले पड़ाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया पहुंचे हैं। वहां कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद प्रधानमंत्री जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। जकार्ता कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इंडोनेशिया आसियान का अहम सदस्य है और इसकी महता को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पीएम जैसे ही कन्वेंशन सेंटर में पहुंचे वहां मौजूद लोगों ने भारत माता की जय के नारे लगाए।


प्रधानमंत्री भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि इंडोनिशया में रहने वाले भारतीयों में भी भारत बसा है। इंडोनिशया में भी देश के प्रति भारतीयों में सम्मान है। इंडोनिशया में भारतीय हर क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्होंने भारत में बदलाव पर संबोधित करते हुए कहा कि आज हर भारतीय गर्व से चलता है, यही बदलाव है। आज दुनियाभर में भारत की मजबूत पहचान है। भारतीय आंख से आंख मिलाकर बात करने का दम रखता है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जकार्ता की सबसे बड़ी इस्तिकलाल मस्जिद भी गए। यहां उनके साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी मौजूद रहे। इससे पहले उन्होंने महाभारत-रामायण की थीम पर आधारित पंतग महोत्सव का उद्घाटन भी किया और पतंग उड़ाई।


प्रधानमंत्री जकार्ता की सबसे बड़ी इस्तिकलाल मस्जिद गए। जहां उनके साथ इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी मौजूद रहे। पीएम मोदी मस्जिद देखने के बाद अर्जुन का रथ देखने भी पहुंचे। महाभारत के युद्ध की झलक को एक चट्टान पर कलाकृति के जरिए दर्शाया गया है, जो सेंट्रल जकार्ता में स्थित है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS