ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर विकसित हो रही रूस-चीन की साझेदारीः पुतिन
By Deshwani | Publish Date: 27/5/2018 5:40:07 PM
इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर विकसित हो रही रूस-चीन की साझेदारीः पुतिन

 मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन  के साथ अपने रिश्तों के बारे में कहा कि दोनों देशों की रणनीतिक साझेदारी इतिहास के सर्वश्रेष्ठ स्तर पर विकसित हो रही है। उन्होंने कहा कि रूस-चीन के संबंधों को दोबारा परिभाषित करने की जरूरत नहीं है।

 
पुतिन ने इसके बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) के 19वें नेशनल कांग्रेस के बारे में कहा कि उन्होंने लंबी अवधि में द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अनुकूल स्थितियां पैदा की हैं। 'उनके ताजा फैसलों ने हमारे संबंधों को और स्थाई बना दिया है, सिर्फ मध्यावधि के लिए ही नहीं बल्कि दीर्घावधि के लिए भी।' 
 
पुतिन ने कहा कि कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण को आगे बढ़ाने के चीन के सक्रिय प्रयास और इससे संबंधित मुद्दों को सुलझाने में चीन की व्यापक भूमिका से प्रायद्वीप में स्थिति सुधरी है। पुतिन ने इस बात से भी इनकार किया कि उनका देश स्पेन के कैटालोनिया की आजादी को लेकर शुरू किए गए अभियान को समर्थन दे रहा है। पुतिन ने कहा कि वह चाहते हैं कि स्पेन अपनी क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखे। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS