ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चीन की सैन्य शक्ति से निपटने के लिए अपनी सुरक्षा बढ़ाएगा ताइवान
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 2:57:52 PM
चीन की सैन्य शक्ति से निपटने के लिए अपनी सुरक्षा बढ़ाएगा ताइवान

ताइपे। ताइवान की राष्ट्रपति ने आज कहा कि उनकी सरकार चीन की सैन्य चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा उपाय बेहतर करेगी।  राष्ट्रपति टाई इंग - वेन ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। हालांकि उन्होंने विस्तृत जानकारी नहीं दी लेकिन उनकी सरकार ने चीन के खतरे को देखते हुए घरेलू शस्त्र उद्योग के विकास को बढ़ावा दिया है।            

 
चीन द्वीपीय देश के अपना क्षेत्र होने का दावा करता है और उसके तट के पास लड़ाकू विमान भेजे हैं। राष्ट्रपति ने लोगों के सवालों के जवाब में लिखा , ‘‘ हम पूरे समाज की सुरक्षा के लिए अपना काम मजबूत करेंगे और मेरी सरकार चीन के इन कारकों पर खासतौर से ध्यान देगी। चीन और ताइवान 1949 में एक गृह युद्ध के बाद अलग हो गए थे। दोनों देशों के बीच व्यापार एवं निवेश से जुड़े संबंध हैं लेकिन कोई आधिकारिक संबंध नहीं हैं। चीन ने ताइवान के औपचारिक रूप से स्वतंत्रता की घोषणा करने या एकीकरण को लेकर बातचीत में देरी करने पर उसपर हमला करने की चेतावनी दी है।     
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS