ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
एक-दूसरे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2018 12:09:01 PM
एक-दूसरे के हुए प्रिंस हैरी और मेगन

नई दिल्ली। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी और अमेरिकी अदाकारा मेगन मार्कल कल शादी के बंधन में बंध गए। विवाह समारोह विंडसर कैसल स्थित भव्य सेंट जॉर्ज चैपल में संपन्न हुआ। नवविवाहित युगल ने विश्वभर से पहुंचे 600 अतिथियों की मौजूदगी में विवाह वचनों का आदान-प्रदान किया।

 

कैंटरबरी के आर्कबिशप ने प्रिंस हैरी और मेगन मार्कल को पति-पत्नी घोषित किया। समारोह स्थल के बाहर मौजूद भीड़ ने बड़े पर्दों पर शादी समारोह देखा और हर्षध्वनि के साथ शाही जोड़े का स्वागत किया तथा बधाई दी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फिलिप तथा राजपरिवार के अन्य सदस्य भी इस क्षण के साक्षी बने। पूर्व में घोषणा की गई थी कि 92 वर्षीय सम्राट ने नवविवाहित जोड़ी को राज परंपरा के साथ ड्यूक एंड डचेज ऑफ ससेक्स की उपाधि दी है।

 

शाही जोड़ी ने 600 मेहमानों की मौजूदगी में विवाह वचनों और अंगूठियों का अदान-प्रदान किया। इन मेहमानों में मेगन की घनिष्ठ मित्र बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा और जॉर्ज एवं अमाल क्लूनी, डेविड और विक्टोरिया बेकहम तथा सर एल्टन जॉन जैसी अन्य हस्तियां मौजूद थीं।

 

इस शाही शादी पर दुनियाभर के लोगों की निगाहें टिकी हुई थीं। पूरी दुनिया में कई मीडिया चैनल ने पूरे समारोह का लाइव टेलीकास्ट भी किया। सोशल मीडिया पर भी ये रॉयल वैडिंग टॉप ट्रेंड्स में रही। लेकिन इस बीच एक कुत्ता भी सुर्खियों का हिस्सा बन गया। इसकी सबसे बड़ी वजह ये थी कि ये डॉग हैरी और मेगन की शादी से कुछ समय पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ उनकी कार में सवारी करता दिखा। 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS