ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप ने दिया आपत्तिजनक बयान, अवैध प्रवासियों को बताया 'जानवर'
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2018 3:44:51 PM
ट्रंप ने दिया आपत्तिजनक बयान, अवैध प्रवासियों को बताया 'जानवर'

 वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ अवैध प्रवासियों की तुलना आज ‘जानवर’ से की। उन्होंने अमरीका के प्रवासी कानूनों को बेकार बताते हुए उनकी आलोचना की और कहा कि केवल योग्यता के आधार पर लोगों को अमेरिका में शरण देनी चाहिए।

 
मैक्सिको और कैलिफोर्निया के अधिकारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रंप ने अमरीका के  कमजोर प्रवासी कानूनों को मजबूत करने का आह्वान किया। ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कैलिफोर्निया सैंक्चुरी स्टेट राउंडटेबल के दौरान कहा, हमारे देश में लोग आ रहे हैं या आने की कोशिश कर रहे हैं। हम उनमें से बहुतों को रोक रहे हैं। आप यकीन नहीं करेंगे कि ये लोग कितने बुरे हैं, ये आदमी नहीं बल्कि जानवर हैं।
 
उन्होंने कहा, हम उन लोगों को एक स्तर तक देश से बाहर ले जा रहे हैं और इतनी संख्या में बाहर ले जा रहे हैं जो पहले कभी नहीं हुआ। इन कमजोर कानूनों के कारण वे तेजी से देश के अंदर आ रहे हैं, हम उन्हें छोड़ रहे हैं और वे दोबारा आ रहे हैं। यह बेवकूफाना है। ट्रंप ने देश में बड़ी संख्या में अवैध प्रवासियों के आने के लिए देश के बेकार कानूनों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने हाल के महीनों में कांग्रेस से बार - बार अपील की है कि वह मैक्सिको सीमा पार करके अमेरिका आने वाले प्रवासियों की संख्या रोकने के लिए कड़े कानून लागू करें।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS