ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तानी गृह मंत्री एहसान इकबाल को मारी गोली
By Deshwani | Publish Date: 7/5/2018 11:07:46 AM
पाकिस्तानी गृह मंत्री एहसान इकबाल को मारी गोली

 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के गृह मंत्री एहसान इकबाल को नरोवाल में एक राजनीतिक रैली के दौरान गोली मार दी। इकबाल के हाथ में गोली लगी है। उन्हें फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 21 साल के आबिद के रूप में की गई है। 

 

घटना के समय गृह मंत्री एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। मंत्री पर हमला नरोवाल शहर के कांजरुर इलाके में हुई।

 

गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने बताया कि पंजाब प्रांत का नरोवाल इलाका अहसान इकबाल का गृह जनपद है। वे वहां एक रैली को संबोधित करने के लिए गए हुए थे। तलाल चौधरी ने बताया कि गृह मंत्री को लहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार है।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS