ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपने मंत्रिमंडल में किया बदलाव
By Deshwani | Publish Date: 1/5/2018 5:58:09 PM
श्रीलंका के राष्ट्रपति ने अपने मंत्रिमंडल में किया बदलाव

 कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने चौथी बार आज अपने मंत्रिमंडल में बदलाव कर 18 मंत्रियों के विभाग बदल दिए। मंत्रिमंडल में यह फेरबदल राष्ट्रीय एकता सरकार से छह मंत्रियों के इस्तीफा देने के कई सप्ताह बाद हुआ है।

 
मंत्रिमंडल में यह बड़ा बदलाव मध्य फरवरी में हुए स्थानीय निकाय चुनाव के बाद से श्रीलंका में जारी राजनीतिक गतिरोध के बाद हुआ है। इस चुनाव में एसएलएफपी और यूएनपी के सत्तारूढ़ गठबंधन को राजपक्षे की नई पार्टी से करारी हार का सामना करना पड़ा था।
 
पूर्व राष्ट्रपति महिंद राजपक्षे के नेतृत्व में चार अप्रैल को संयुक्त विपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट देने के बाद 12 अप्रैल को छह कैबिनेट मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था।  इस इस्तीफे के बाद 12 अप्रैल को राष्ट्रपति ने चार कार्यवाहक कैबिनेट मंत्रियों को शपथ दिलाई थी।   
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS