ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
26/11 मुंबई हमला : पाकिस्तान ने मुख्य वकील को केस से हटाया
By Deshwani | Publish Date: 30/4/2018 10:21:03 AM
26/11 मुंबई हमला : पाकिस्तान ने मुख्य वकील को केस से हटाया

लाहौर।  पाक ने अपनी मंशा इस कदम से साफ कर दी है कि वो मुंबई आतंकी हमले के दाग खुद से धोने की पूरी कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने मुंबई आतंकवादी हमले के मुख्य अभियोजक को ‘सरकार के बताए दिशा-निर्देश पर न चलने के लिए उन्हें इस मुकद्दमे से हटा दिया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। षड्यंत्रकारियों पर कानूनी शिकंजा कसने के भारत के प्रयास को इससे झटका लगा है।

 

अधिकारी ने कहा, 'अजहर को केवल मुंबई हमला मामले से हटाया गया है। बहरहाल बेनजीर हत्या जैसे अन्य मामलों में वह सरकार का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।' उन्होंने बताया कि अजहर जिस तरह से इस केस को आगे लेकर जा रहे थे, उससे सरकार से उनका विवाद बढ़ गया था। इसी के परिणामस्‍वरूप सरकार ने यह कदम उठाया है। हालांकि पाकिस्‍तान सरकार की ओर से अजहर को केस से हटाने को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

ज्ञात हो कि मुंबई हमले का केस अपने 10वें साल में प्रवेश कर गया है, लेकिन अभी तक पाकिस्तान में इसके किसी भी आरोपी को सजा नहीं दी गई है। बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकवादी नवंबर 2008 में कराची से मुंबई नाव से पहुंचे थे और मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे, जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई और 300 से अधिक जख्मी हो गए थे।

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS