ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
तेल के कुएं में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या 21 हुई
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2018 2:17:04 PM
तेल के कुएं में आग लगने की घटना में मृतकों की संख्या 21 हुई

  पेरेउलेक। इंडोनेशिया में तेल के एक अवैध कुएं में आग लगने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई और कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। हादसा बुधवार तड़के हुआ था। अधिकारियों के आग पर काबू पाने तक पेरेउलेक के गांव में कई मकान खाक हो गए थे। 

 
आचे प्रांत के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अधिकारी हेनी नूरमायनी ने कहा, ‘‘आग पर अब काबू पा लिया गया है। हम अब भी घायलों और घटनास्थल की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब पीड़ित पुराने एवं अवैध कुएं से तेल निकाल रहे थे।
 
अधिकारी अब भी हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि आग एक सिगरेट जलने के कारण लगी। राष्ट्रीय पुलिस प्रवक्ता सेत्यो वास्सितो ने कहा कि वहां कई लोग थे जो सिगरेट पी रहे थे। दक्षिण पूर्वी एशिया द्वीप समूह में कई हजार तेल के कुएं होने का अनुमान है।    
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS