अंतरराष्ट्रीय
परमाणु हथियारों से छुटकारा पाये उ.कोरिया: ट्रंप
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2018 4:46:52 PM वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि उत्तर कोरिया को परमाणु हथियार मुक्त बनाने तथा उसके नेता किम जोंग उन के साथ होने वाली वार्ता के सकारात्मक परिणाम के लिये अमेरिका उस पर दबाव बनाना जारी रखेगा।
ट्रंप ने यहां व्हाइट हाउस में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। अमरीकीे राष्ट्रपति ने कहा, मैं चाहता हूं कि वे अपने परमाणु हथियारों से छुटकारा पायें।