ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
भारत और चीन के बीच मतभेद विवादों में नहीं बदलना चाहिए : रक्षामंत्री
By Deshwani | Publish Date: 25/4/2018 12:10:33 PM
भारत और चीन के बीच मतभेद विवादों में नहीं बदलना चाहिए : रक्षामंत्री

नई दिल्ली। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने आज एससीओ की रक्षा मंत्रियों की बैठक में डोकलाम गतिरोध के चलते भारत और चीन के संबंधों में आए तनाव के मद्देनजर अपने चीनी समकक्ष वेई फेंघे से कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों में मतभेदों को विवादों में तब्दील नहीं होने दिया जाना चाहिए। निर्मला की टिप्पणी तब आई जब उन्होंने वेई से मुलाकत की। इस दौरान दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों की समीक्षा की।

 

डोकलाम गतिरोध के बाद निर्मला की यह पहली चीन यात्रा है। बैठक के दौरान निर्मला ने रक्षामंत्री नियुक्त होने पर वेई को बधाई दी। वेई को पिछले महीने चीन के रक्षामंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का करीबी माना जाता है। उन्होंने कहा, रक्षामंत्री बनने के बाद यह मेरी पहली चीन यात्रा है। हम अपनी विदेश नीति में भारत-चीन संबंधों को एक महत्वपूर्ण संबंध के रूप में देखते हैं।

 

रक्षामंत्री ने कहा, हम चीन के साथ अपने संबंधों में वैश्विक अनिश्चितता के दौरान हमारे नेताओं के बीच बनी आम सहमति से निर्देशित हैं। भारत-चीन संबंध स्थिरता का कारक हो सकते हैं और हमें अपने मतभेदों को विवादों में तब्दील नहीं होने देना चाहिए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS