ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
समुद्र में नौ दिनों तक फंसे रहे 76 रोहिंग्या शरणार्थी, मलेशिया जाने का कर रहे थे कोशिश
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2018 12:41:23 PM
समुद्र में नौ दिनों तक फंसे रहे 76 रोहिंग्या शरणार्थी, मलेशिया जाने का कर रहे थे कोशिश

बेरियून (इंडोनेशिया)। इंडोनेशिया के समुद्री जल क्षेत्र से बचाए गए 76 रोहिंग्या मुस्लिमों के समूह में से एक व्यक्ति ने बताया कि म्यांमार छोड़ने के बाद वे लोग नौ दिनों से एक लकड़ी के नाव में समुद्र में थे।  ये लोग मलेशिया पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। म्यांमार में रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय को अत्याचारों का सामना करना पड़ रहा है। कुल आठ बच्चों, 25 महिलाओं और 43 पुरुषों को सुमात्रा द्वीप के एकेह प्रांत के तट पर बचाकर लाया गया।

 
संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त के कार्यालय के अनुमान के अनुसार म्यांमार में पिछले साल अगस्त में हिंसा भड़कने के बाद से सात लाख से भी अधिक रोहिंग्या शरणार्थी अपने घर छोड़कर बांग्लादेश पलायन कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र ने म्यांमार में हुए व्यापक हमलों को 'जातीय सफाई' करार दिया है, जिनके कारण रोहिंग्या समुदाय को अपने घरों से पलायन करना पड़ा।
 
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी मामलों की एजेंसी ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों की सुरक्षित एवं सम्मानजनक घर वापसी के लिये म्यांमार में अब भी माहौल अनुकूल नहीं है। एजेंसी ने इस बात का उल्लेख किया कि ऐसे माहौल पैदा करने का दायित्व म्यांमार के प्राधिकारियों पर है। शरणार्थियों के लिये संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त और बांग्लादेश सरकार ने 13 अप्रैल को जिनीवा में एक समझौता ज्ञापन को अंतिम रूप दिया। यह ज्ञापन म्यांमार में माहौल अनुकूल होने की स्थिति में रोहिंग्या शरणार्थियों की स्वत: वापसी से संबंधित है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS