अंतरराष्ट्रीय
किम जोंग परमाणु हथियारों पर लगाएंगे पाबंदी! उ. कोरिया अमेरिका से वार्ता को हुआ राजी
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2018 4:01:56 PMवॉशिंगटन। उ. कोरियाई अधिकारियों ने अपने अमेरिकी समकक्षों को किम जोंग-उन के अमेरिका के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण पर बातचीत करने को तैयार होने की जानकारी दी है। खबरों के अनुसार, ऐसा माना जा रहा है कि ऐसा पहली बार है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर अपनी मंशा अमेरिका को बताई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उत्तर कोरिया के किम जोंग-उन के बीच बैठक की दिशा में उठाया गया सकारात्मक कदम है। यह बैठक मई के अंत में होने जा रही है। ट्रंप एक अधिकारी ने बताया, ‘अमेरिका ने इस बात की पुष्टि की है कि किम जोंग-उन कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण पर चर्चा करने का इच्छुक हैं।’
दक्षिण कोरियाई प्रतिनिधियों ने बीते महीने वाइट हाउस का दौरा किया था और इस बात की जानकारी दी थी कि मई में दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात होने जा रही है। लेकिन प्योंगयांग इस ऐलान के बाद से वार्ता को लेकर चुप था। वाइट हाउस अधिकारियों ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि ट्रंप और किम की बैठक कहां होगी।