अंतरराष्ट्रीय
भूकंप के झटके से दहला जापान, 5 लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 9/4/2018 2:01:25 PMटोक्यो। पश्चिमी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। भूकंप में पांच लोग घायल हो गये। झटके से भवन और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गयी हैं। मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक, भूकंप का झटका रात 1.32 बजे महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र 35.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 132.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया।
भूकंप से शहर के बहुतायद भागों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और पानी आपूर्ति भी ठप रही। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इस भूकंप से कुछ इमारतों और सड़कों में दरारें देखी गई है। हालांकि इस भूकंप के बाद क्षेत्र में सभी परमाणु संयंत्र सही से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही सुनामी के खतरे का भी कोई अंदेशा नहीं है।