अंतरराष्ट्रीय
दशकों बाद सऊदी अरब में खुलेगा पहला सिनेमाघर
By Deshwani | Publish Date: 5/4/2018 4:17:21 PMरियाद। सऊदी अरब में तीन दशक के बाद इस महीने की 18 तारीख को यहां पहला सिनेमाघर शुरू किया जाएगा। देश में पिछले वर्ष उदारवादी कदम उठाते हुए सिनेमा पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया गया था। सऊदी अरब में 1980 के दशक के शुरुआत में सिनेमा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। सऊदी अरब के संस्कृति और सूचना मंत्री अव्वाद अल अव्वाद ने कहा था, “सिनेमाघरों को खोलने से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे विविधता भी आएगी।
सऊदी की सरकारी मीडिया के अनुसार, एएमसी एंटरटेन्मेंट को सिनेमाघर चलाने के लिए पहला लाइसेंस दिया गया है। आशा की जा रही है कि यह अमेरिकी कंपनी अगले पांच वर्ष में सऊदी अरब के 15 शहरों में 40 से ज्यादा सिनेमाघरों की शुरूआत करेगी।