ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी में बोको हराम के हमले में 18 लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 4:18:09 PM
नाइजीरिया के शहर मैदुगुरी में बोको हराम के हमले में 18 लोगों की मौत

कानो। नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर मैदुगुरी में बोकोहरम के जिहादियों और नाईजीरियाई सैनिकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई जबकि 84 अन्य घायल हो गए। आपातकालीन सेवाओं से जुड़ी एजेंसी ने यह जानकारी दी। स्टेट इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी  के एक अधिकारी ने बताया कि मैदागुरी के बाहरी इलाके बेनलो डम्बाट्टो के दो गांवों बाले शुवा और बाले कुरा से अब तक 18 शव बरामद किए गए।

 
बोर्नो राज्य की राजधानी मैदुगुरी में ही बोको हरम का जन्म हुआ जिसने देश में कट्टरपंथी इस्लामी राज्य की स्थापना के लिये नौ साल से संघर्ष छेड़ रखा है जिसमें कम से कम 20,000 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 20 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुये हैं। एसईएमए की बोर्नो शाखा ने कहा कि ये लोग तब मारे गए जब वे विद्रोहियों और सेना के बीच हो रही गोलीबारी में से बचकर भागने की कोशिश कर रहे थे।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS