ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
इराक से रवाना हुए 38 भारतीयों के शव, दोपहर तक वतन पहुंचने की उम्मीद
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 12:47:04 PM
इराक से रवाना हुए 38 भारतीयों के शव, दोपहर तक वतन पहुंचने की उम्मीद

मोसुल। आईएसआईए आतंकी संगठन इराक के मोसुल में 39 भारतीय मजदूरों को बंधक बना कर मार डाले गए 38 भारतीय मजदूरों के शव भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया है। यह शवों के अवशेष को बगदाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह कल विशेष विमान के जरिए मोसुल गए थे। जिसके बाद आज वो भारत लौट रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर 1.30 बजे शव लेकर आ रहा विशेष विमान अमृतसर पहुंच जाएगा। जबकि 39वें शव का डीएनए मैच किया जाना अभी बाकी है। ऐसा लगता है कि इनमें से ज्यादातर लोग आईएसआईएस आतंकियों की गोलियों का शिकार बने हैं।

 

शव लेकर भारतीय वायुसेना का विमान सबसे पहले पंजाब के अमृतसर पहुंचेगा। साथ ही यह विमान दोपहर करीब 1.30 बजे पहुंचने की संभावना है। इसके बाद विमान कोलकाता के लिए उड़ान भरेगा, जहां शाम 5.30 बजे पहुंचेगा। यहां से विमान सीधे पटना  जाएगा और रात करीब 8.30 बजे यहां पहुंच जाएगा। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन की मदद से शवों को उनके परिवार वालों तक पहुंचाया जाएगा।

 

ताबूतों को विमान में चढ़ाए जाने से पहले भारत के विदेश राज्य मंत्री वी के. सिंह ने उन्हें सलामी दी। इस दौरान सिंह ने आतंकवादियों की आलोचना की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी सरकार के रुख को जाहिर किया। उन्होंने आईएसआईए 'बेहद क्रूर संगठन' बताते हुए कहा कि हमारे देश के नागरिक आईएस की गोलियों के शिकार हुए हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS