अंतरराष्ट्रीय
चीन का कड़ा रूख 128 अमेरिकी प्रोडक्ट पर लगाया टैरिफ
By Deshwani | Publish Date: 2/4/2018 12:39:37 PMबीजिंग।अमेरिका और चीन में छिड़ा व्यापार युद्ध के फिर से गहराने की आशंका बढ़ गई है। चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्पात और एल्युमीनियम आयात पर शुल्क लगाने के जवाब में अमेरिका से आने वाले मांस, फलों और अन्य उत्पादों पर नया शुल्क लगाया है। चीन के वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि नए शुल्क आज से लागू हो गए हैं। अमेरिका के साथ व्यापार विवाद को हवा देने वाली चीनी अधिकारियों की चेतावनी के कुछ हफ्ते बाद यह घोषणा की गई है।
चीन के सीमा शुल्क आयोग आयोग ने सूअर के मांस सहित अमेरिका से आने वाले आठ उत्पादों पर शुल्क बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया है। साथ ही आयोग ने फलों सहित 120 अमेरिकी वस्तुओं पर नया 15 प्रतिशत शुल्क भी लगाया है। हालांकि, अमेरिका की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उल्लेखनीय है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आयातित इस्पात पर 25 प्रतिशत और एल्युमीनियम पर 15 प्रतिशत का शुल्क लगाया था। ट्रंप के फैसले का चीन ने कड़ा विरोध करते हुए जवाबी शुल्क लगाने की चेतावनी दी थी।