ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा बल ने भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 1/4/2018 12:29:50 PM
पाकिस्तानी समुद्री सुरक्षा बल ने भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

कराची। पाकिस्तान ने अपने समुद्री क्षेत्र में भटक कर चले जाने के कारण 52 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि भारतीय मछुआरों के इस समूह को बृहस्पतिवार रात पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा बल ने गिरफ्तार किया। उन्होंने मछुआरों की मछली पकड़ने की आठ नौकाओं को भी जब्त किया गया है। अधिकारी ने बताया कि एक न्यायिक दंडाधिकारी ने 52 भारतीय मछुआरों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

 
उन्होंने बताया कि उन्हें यहां मलीर जेल में रखा जाएगा। गिरफ्तार किए गए ज्यादातर लोग गुजरात के तटीय इलाके दांडी स्थित एक गांव से आते हैं। पिछले साल नवंबर से पाकिस्तानी जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने को लेकर गिरफ्तार किए गए भारतीयों की संख्या 200 पार कर गई है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS