अंतरराष्ट्रीय
उत्तर कोरिया को मदद करने पर शिपिंग कंपनियों को संयुक्त राष्ट्र ने किया ब्लैकलिस्ट
By Deshwani | Publish Date: 31/3/2018 3:44:08 PMसंयुक्त राष्ट्र। उत्तर कोरिया की मदद करने के आरोप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 27 जहाजों और 21 जहाज कंपनियों और एक शख्स को प्रतिबंधों की अवहेलना करने पर 'काली सूची' में डाल दिया है। शुक्रवार को घोषित किए गए नए प्रतिबंधों के जरिए न सिर्फ उत्तर कोरिया के शिपिंग ऑपरेशन को निर्देश दिए गए थे, बल्कि प्योंगयांग के साथ व्यापार करने वाली चीनी कंपनियों को भी निर्देश दिए गए थे।
सूची में उत्तर कोरिया स्थित 16 कंपनियां, हांगकांग में पंजीकृत पांच कंपनियां, चीन की दो कंपनियां, ताइवान की दो और सिंगापुर व पनामा की एक-एक कंपनियां शामिल हैं। संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिकी राजदूचत निक्की हेली ने कहा कि नवीनतम प्रतिबंध इस बात का स्पष्ट संकेत हैं कि उत्तर कोरिया पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के लिए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय एकजुट है।