ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
साइबेरिया के शॉपिंग मॉल में लगी आग, 37 लोगों की मौत, अनेकों हुए घायल
By Deshwani | Publish Date: 26/3/2018 12:22:28 PM
साइबेरिया के शॉपिंग मॉल में लगी आग, 37 लोगों की मौत, अनेकों हुए घायल

केमरोफो (रूस)। साइबेरिया के एक शॉपिंग मॉल में देर रात भीषण आग लगने से 37 लोगों की मौत हो है। इस घटना में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना की जानकारी  मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका समुचित इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों  के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच में जुटे अधिकारियों ने कहा, अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

 
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार जिस समय शॉपिंग मॉल में आग लगी उस समय मॉल के अंदर करीब 300 से ज्यादा लोगों थे। इनमें से ज्यादातर लोगों को सुरक्षित रूप में बाहर निकाल लिया गया है।
 
अपुष्ट जानकारी के मुताबिक अभी भी 69 लोगों की तलाश जारी है जिनमें  ज्यादातर बच्चे शामिल हैं। जांच एजेंसी के अनुसार यह आग पहले एक सिनेमा हॉल में लगी जिससे हॉल की छत ढह गई। पुलिस ने सिनेमा हॉल के छत के मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है। करीब 300 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS