अंतरराष्ट्रीय
फिनलैंड में उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच अनाधिकारिक राजनयिक वार्ता संपन्न
By Deshwani | Publish Date: 22/3/2018 1:01:57 PMटालिन। फिनलैंड की सरकार ने बताया कि उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और अमेरिका के प्रतिनिधियों के बीच इस देश में अनाधिकारिक राजनयिक वार्ता संपन्न हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि इस वार्ता के जरिए ही दोनों कोरियाई देशों और अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच सुनियोजित सम्मेलन की नींव तैयार की गई है।
फिनलैंड के विदेश मंत्रालय ने कल एक संक्षिप्त बयान में बताया कि सकारात्मक माहौल में त्रिपक्षीय वार्ता हुई। इसका लक्ष्य ‘कोरियाई प्रायद्वीप में विश्वास बहाल करना और तनाव कम करना’ है। कई पर्यवेक्षकों का मानना है कि फिनलैंड में हुई बैठक का लक्ष्य दोनों कोरियाई देशों के नेताओं के बीच तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच सुनियोजित बैठकों की तैयारियां शुरू करना था।
यहां कुल 18 प्रतिनिधि आए हुए थे। प्रत्येक देश के छह प्रतिनिधि थे। वहीं इनके अलावा संयुक्त राष्ट्र और यूरोप के पर्यवेक्षक भी हेल्सीनकी में हुए बंद कमरे में हुई दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए।