ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
निकी हेली ने कहा न्यूयॉर्क या संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों पर रासायनिक हमला कर सकता है रूस
By Deshwani | Publish Date: 15/3/2018 1:08:30 PM
निकी हेली ने कहा न्यूयॉर्क या संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों पर रासायनिक हमला कर सकता है रूस

वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हेली ने ब्रिटेन के साथ एकजुटता दिखाते हुए चेतावनी दी है कि यदि सख्त कदम नहीं उठाए गए तो रूस न्यूयॉर्क पर या संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के शहरों पर रासायनिक हमला कर सकता है।  सीएनएन के मुताबिक, हेली ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पिछले सप्ताह रूस के पूर्व जासूस एवं उनकी बेटी पर हुए नर्व एजेंट हमले के बाद ब्रिटेन के साथ खड़ा है। 

 
हेली ने कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन के उस आकलन से सहमत है कि पूर्व जासूस को जहर देने के पीछे रूस का हाथ है।  हेली ने इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सख्त कदम उठाए जाने की मांग की।  हेली ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक के दौरान कहा, "अमेरिका को विश्वास है कि ब्रिटेन में दो लोगों पर सैन्य स्तर के नर्व एजेंट का इस्तेमाल कर किए गए हमले के पीछे रूस का हाथ है। "
 
उन्होंने कहा कि रूस ने अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन किया है।  हेली ने कहा, "यदि हमने इस समस्या के समाधान के लिए त्वरित कदम नहीं उठाया तो साल्सिबरी आखिरी स्थान नहीं होगा, जहां इस रासायनिक हथियार का इस्तेमाल हुआ है।  वे (रूस) न्यूयॉर्क पर या संयुक्त राष्ट्र के किसी भी सदस्य देश के शहरों पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। "
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS