अंतरराष्ट्रीय
बांग्लादेश का विमान नेपाल में क्रैश, 78 यात्री थे प्लेन में सवार
By Deshwani | Publish Date: 12/3/2018 3:17:12 PMनई दिल्ली। बांग्लादेश का यात्री विमान नेपाल में क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि यह विमान नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट के पास क्रैश हुआ है। हालांकि, अभी तक किसी तरह के हताहत की खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान था। जो बांग्लादेश से काठमांडू के लिए निकला था। जानकारी के मुताबिक, विमान में 78 यात्री सवार थे। इसके अलावा क्रू मेंबर्स और फायर फाइटर्स भी प्लेन में मौजूद थे।
नेपाल के लोकल मीडिया के मुताबिक, प्लेन S2-AGU, बॉम्बार्डियर डैश 8 Q400 है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। जानकारी के मुताबिक, विमान काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त क्रैश हुआ। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, दुर्घटना दोपहर करीब 2:20 बजे की है।
नेपाल की लोकल मीडिया के मुताबिक, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि, विमान का मलबा पूरी तरह बिखर गया है। एयरपोर्ट पर फिलहाल आवाजाही बंद कर दी गई है। फिलहाल किसी तरह के कोई हताहत की जानकारी नहीं मिली है।