अंतरराष्ट्रीय
चीन: बचानी थी पति की जान तो बीवी ने किया ये काम
By Deshwani | Publish Date: 9/3/2018 11:19:12 AMबीजिंग। पति- पत्नी दीया और बाती की तरह होते है। इस बात को सच किया है चीन की रहने वाली महिला ने । दरअसल दक्षिण-पूर्व चीन की एक महिला ने अपने पति के जीवन को बचाने के उद्देश्य से ट्रांसप्लांट के लिए उसके लिवर का हिस्सा डोनेट किया है। उसका पति क्रोनिक हिपेटाइटिस से पीड़ित था। इस शख्स का ऑपरेशन सफल रहा और कपल अब सर्जरी की रिकवरी की प्रक्रिया में है। ये कपल्स किसान है और उनकी दो बच्चे हैं। पति की हालत बिगड़ने के बाद 51 साल की इस महिला ने खुद के लिवर का हिस्सा डोनेट करने का फैसला लिया।
रिपोर्ट के मुताबिक इस शख्स की स्थिति इलाज के जरिए संभव नहीं थी और जिंदगी खतरे में थी। अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट सन बेइचेंग के मुताबिक कुछ मरीजों के गंभीर लक्षण नजर आते हैं जो कि एक सप्ताह भी जीवित नहीं रह पाते। इस मामले में लिवर ट्रांसप्लांट ही सही विकल्प था। मरीज की पत्नी का पिछले महीने सर्जरी कर लिवर का हिस्सा निकाला गया। चीन में ऑर्गन डोनर की कमी है, कुछ इन कारणों से भी की मरने के बाद भी शरीर पूरा रहना चाहिए। चीन में एक साल में तीन से चार हजार लिवर ट्रांसप्लांट होते हैं लेकिन 10 से 20 गुना मरीज वेटिंग लिस्ट में होते हैं।