ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
चक्रवात में फंसे 1000 से ज्यादा पर्यटक, 140 किमी प्रति घंटा है तूफान की रफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 21/2/2018 11:30:20 AM
चक्रवात में फंसे 1000 से ज्यादा पर्यटक, 140 किमी प्रति घंटा है तूफान की रफ्तार

वेलिंगटन। चक्रवाती तूफान गीता का कहर जारी है। अब तो यह तूफान न्यूजीलैंड के तटीय क्षेत्रों में भी प्रवेश कर गया है, जिससे यहां के गोल्डन बे में करीब 1,000 पर्यटक फंस गए हैं। तूफान के कारण देश के कई शहरों में आपातकाल लागू कर दिया गया है और खतरे को देखते हुए कई जगहों पर स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। तूफान की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा है और यहां पर 7।8 इंच बारिश हुई है।  
 
यह चक्रवाती तूफान पहले टोंगा और समोआ में तबाही मचाया था और अब न्यूजीलैंड में कहर बरपा रहा है, जिससे यहां के गोल्डन बे में फंसे करीब 1,000 पर्यटकों को नाव की मदद से सुदूरवर्ती दक्षिण द्वीप क्षेत्र भेजने का विचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जबरदस्त भूस्खलन के चलते मुख्य राजमार्ग के बंद हो गए हैं, जिससे गोल्डन बे में फंसे पर्यटकों को नौकाओं की मदद से सुदूरवर्ती दक्षिण द्वीप क्षेत्र भेजने पर विचार किया जा रहा है।
 
चक्रवात के कारण हजारों घरों में बिजली नहीं है, तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गये और पानी के तेज बहाव के कारण सड़कों में दरार पड़ गयी हैं। चक्रवात गीता ने पिछले सप्ताह टोंगा और सामोआ में जबरदस्त तबाही मचायी थी, हालांकि अब यह कमजोर पड़ गया है। इसके बावजूद न्यूजीलैंड में 7।8 इंच वर्षा हुई और 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। इससे बाढ़ आने की आशंका है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS